फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   v

घरों में घुसा पानी, 158 परिवारों को बाहर निकाल ऊंचे पर बसाया-

Thu, 25 Aug 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
v
फोटो-25एयूआरपी-14- घरों से सामान लेकर निकलते लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया/अजीतमल। यमुना का जलस्तर बढ़कर गुरुवार की शाम चार बजे तक 116 मीटर पहुंच चुका है। इससे अजीतमल तहसील के 11 गांव और औरैया तहसील के चार गांव प्रभावित है। पानी के चलते कई गांवों का दूसरे गांवों से संपर्क कट गया। दोनों तहसील के 158 परिवारों को सुरक्षित निकाल कर ऊंचे स्थान पर बसाया गया है। प्रशासन उनके इलाज, खाने पीने की व्यवस्था कर रहा है। डीएम ने राजस्व टीम के साथ पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

दो दिन से यमुना का बढ़ा जलस्तर तलहटी किनारे बसे गांव के लिए मुसीबत बन गया। सुबह जलस्तर खतरे के निशान 113 मीटर को पार करते हुए ढाई मीटर से अधिक ऊपर जा पहुंचा। इससे अजीतमल तहसील के सिकरोड़ी, बड़ेरा, गोहानी कला, गढ़ा कास्दा गांव के घरों में पानी भर गया। गांव के संपर्क मार्ग पूरी तरह डूब गया। वहीं सदर तहसील के आस्ता, नौरी, क्योटरा, फरिहा गांव पूरी तरह प्रभावित हो गए। इन गांव के लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। कुछ परिवार तो खुद बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। वहीं कुछ को तहसील की टीमों के साथ एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला। डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन ने इनके रहने, खाने के साथ ही बिजली पानी की व्यवस्था कर रखी है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। बीमार लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम व पशुओं के इलाज के लिए पशु विभाग की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

तहसील औरैया क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय क्योटरा, आत्माराम इंटर कालेज क्योटरा, अश्वधामा मंदिर अस्ता, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलो मीटर 238 के किनारे, अजीतमल तहसील में प्राथमिक स्कूल बड़ेरा, प्राथमिक स्कूल गुहानी कलां, प्रथामिक स्कूल शाला सिमार, प्राथमिक विद्यालय बवाइन, प्राथमिक विद्यालय बीझलपुर, , प्राथमिक विद्यालय हनुमान गढ़ी बाढ़ चौकी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पानी की लहरे देख चारपाई और बिस्तर लेकर दौड़े
बाढ़ का पानी गांव तक पहुंचता इससे पहले ही कुछ लोग चारपाई, बिस्तर, मवेशियों के साथ कीमती सामान लेकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचे। किसी ने प्रशासन से मिली मदद ली तो कोई अपने आप डेरा जमाने में जुट गया।
----
इन गांव के लोगों को बाहर निकाला
जिला प्रशासन की टीमें गुरुवार सुबह ही राहत बचाव कार्य के लिए जा पहुंची। एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार ने बताया कि सिकरोड़ी गांव से 90 परिवार, बड़ेरा गांव से 40 परिवारों को ऊंचे पर पहुंचा गया है। वहीं एसडीएम औरैया मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आस्ता, नौरी और क्योटरा गांव से 28 परिवारों को सुरक्षित निकाल कर बाढ़ चौकियों पर भेजा गया है।
----
प्रशासन ने ग्रामीणों को बंटवाएं लंच पैकेट
घरों तक पानी पहुंचने पर कई परिवारों में चूल्हे नहीं जले। बच्चे व महिलाएं भूखी थी। इस पर प्रशासन ने दोनों तहसील के अधिकारियों के साथ उन्हें लंच पैकेट बंटवाए। इसके साथ ही सूखा राशन भी उपलब्ध कराया है।

----
जिले स्तर पर गठित कंट्रोल रूम
एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि ककोर जिला मुख्यालय पर तीन शिफ्टों में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या- 05683-249660, 05683-249661 हैं। जिसमें अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र यावदव को प्रभारी बनाया गया है। सदर तहसील में कंट्रोल रूम का नंबर- 05683-242029 रहेगा, यहां पर नाजिर ओम कुमारी को प्रभारी बनाया गया है। अजीतमल तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो बाबूराम को तैनात किया गया है। जिसका नंबर 9084086071 है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed