फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   uta gives memo to beo

समस्याओं को लेकर यूटा पदाधिकारियों ने खंड शिक्षाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 28 Sep 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
uta gives memo to beo
अजीतमल/ दिबियापुर (औरैया)। शिक्षकों के वेतन मिलने पर हो रही देरी के चलते यूनाइटेड टीचर्स ऐसोशिएसन (यूटा) के पदाधिकारियों ने जिले के सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर खंड शिक्षाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। समस्या का निदान न होने पर 30 सितंबर को खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव करके तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अजीतमल में यूटा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में ब्लॉक पदाधिकारी बीआरसी पहुंचे। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी अवधेश कुमार सोनकर से मुलाकात की। कहा कि शिक्षकों को वेतन मिलने में देरी हो रही है। पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर बताया कि सितंबर माह का वेतन बिल ब्लॉक द्वारा 28 तारीख तक लेखा में जमा किया जाए। ताकि शिक्षकों को समय से वेतन मिल सके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संगठन खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगा। इस मौके पर राहुल यादव, पीयूष पोरवाल, शशांक सैनी, हेमंत प्रजापति, नरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। उधर भाग्यनगर में अध्यक्ष मनोज राठौर और महामंत्री मुर्शिद सिद्दीकी के नेतृत्व में बीईओ को ज्ञापन सौंपा गया। इसी तरह अन्य ब्लाकों में भी ज्ञापन सौंपे गए।
विज्ञापन

शिक्षणेतर कर्मियों ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
औरैया। समस्याओं के निस्तारण के लिए शिक्षणेतर कर्मियों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा है। शीघ्र निराकरण न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। उनसे कहा कि शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों का चयन वेतनमान, एसीपी वेतन निर्धारण के संबंध में पत्र निर्गत किया गया है, जो कि शासनादेश के विपरीत है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed