{"_id":"602295a9049b080bd3674b3b","slug":"up-car-riders-was-opened-fire-on-police-during-checking-in-auraiya-main-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: औरैया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने पुलिस पर किया था फायर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: औरैया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने पुलिस पर किया था फायर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Tue, 09 Feb 2021 07:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में कुदरकोट चौकी के पास नौ दिन पूर्व पुलिस पर की गई फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है।
एएसपी शिष्य पाल ने बताया कि एक फरवरी की रात चेकिंग के दौरान कार सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। मामले में आरोपी घिरोर थाना जिला मैनपुरी निवासी अकबर पुत्र उस्मान को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार रात ही लपकवा थाना घिरोर जिला मैनपुरी निवासी शशिकांत उर्फ भोले व नैहनी रोड घिरोर निवासी साजिद को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों पर मैनपुरी व कन्नौज में भी कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक मास्टर चाबी भी मिली है। आरोपी वाहन चालकों को रोककर उनके साथ लूटपाट कर करते थे। पुलिस को अभी गैंग के दो सदस्यों घिरोर जिला मैनपुरी निवासी सुशील व रहीश की तलाश है।