{"_id":"64becf1fd22d633e9b06a3f4","slug":"up-112-vehicle-collided-with-e-rickshaw-five-injured-including-two-innocent-auraiya-news-c-211-1-aur1003-980-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ई-रिक्शा में यूपी-112 वाहन ने मारी टक्कर, दो मासूम समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ई-रिक्शा में यूपी-112 वाहन ने मारी टक्कर, दो मासूम समेत पांच घायल
Tue, 25 Jul 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। मऊ स्थित देवघट मंदिर में पूजा कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ई-रिक्शा में सोमवार शाम साढ़े चार बजे के करीब भटौरा मार्ग पर यूपी-112 वाहन ने टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में सवार सुखचैनपुर निवासी दो मासूम समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद यूपी-112 का वाहन मौके से बिना मदद के चले जाने पर लोगों में रोष दिखा। राहगीरों पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
बिधूना कस्बा के मोहल्ला सुखचैनपुर निवासी प्रिया पत्नी नीलेन्द्र सोमवार को अपनी जेठानी निशा व पुत्र उज्जवल (10) व भतीजे वैभव (12) के साथ गांव मऊ गूरा देवघट शिव मन्दिर दर्शन के लिए निकले। बाजार से चदरपुर निवासी नीरज कुमार भदौरिया का किराये पर ई-रिक्शा किया। शाम को दर्शन कर सभी वापस घर के लिए निकले। शाम साढ़े चार बजे के करीब बिधूना-भटौरा मार्ग पर मऊ गांव के पास सामने से आ रही पुलिस की यूपी-112 वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक दूसरा ई-रिक्शा भी इस दौरान चपेट में आने से बचा था। हादसे में रिक्शा सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-112 चालाक गाड़ी लेकर मौके भाग निकले। कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना था कि यूपी-112 पुलिस कर्मियों ने घायलों को उठाने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ श्रद्धालुओं की ओर से नाराजगी जताई गई। मामला तूल न पकड़ जाए इसे लेकर वाहन लेकर कर्मी भाग निकले। हादसे की सूचना वायरलैस पर इस तरह गूंजी कि तीन थानों बिधूना, बेला व ऐरवाकटरा की पुलिस घटनास्थल पर जा पहुंची। बिधूना कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने घायलों को इलाज के सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने नीरज भदौरिया, प्रिया, निशा, वैभव को सैफई के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे सीओ अशोक कुमार सिंह ने घायलों का हालचाल लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यूपी-112 वाहन में सवार पुलिस कर्मी भूल गए जिम्मेदारी
पुलिस के वाहन से टक्कर हादसे में ई-रिक्शा सवार लोगों का बुरी तरह से घायल हो जाना। घायल की सुध लेने के बजाय मौके से यूपी-112 वाहन का फरार हो जाना कहीं न कहीं जिम्मेदारी से भागने जैसा रहा। गुड सेमेरिटन का पाठ शायद पुलिस ने ही नहीं पढ़ा है। हादसों की सूचना पर दौड़ने वाले पुलिस स्वयं जब हादसे का हिस्सा बनी तो जिम्मेदारी भूल बैठी। जिम्मेदारी अधिकारी इस हादसे को लेकर चुप्पी साधे दिखे। महज घायलों की चिंता पर ध्यान दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस वाहन में तीन कर्मी थे। एक साथ तीन कर्मियों का यह रवैया कहीं न कहीं सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ई-रिक्शा साइड से गिरा था। इससे पहले चल रहे ई-रिक्शा से यूपी-112 वाहन ने किसी तरह टक्कर बचाई। टक्कर हुई है या ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर साइड से गिरा है फिलहाल यह जांच में सामने आएगा। घायलों का उपचार प्राथमिकता है।-चारू निगम, पुलिस अधीक्षक