{"_id":"60c798bb8ebc3e7b796f99f1","slug":"uniform-money-send-in-parents-account-auraiya-news-knp634198899","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई तक अभिभावकों के खाते में पहुंचेगा यूनीफार्म का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई तक अभिभावकों के खाते में पहुंचेगा यूनीफार्म का पैसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कमीशनखोरी पर अंकुश लगाने के लिए शासन स्तर से बड़ा निर्णय लिया गया है। बेसिक स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली यूनिफार्म का पैसा अब सीधे अभिभावकों के खाते में जाएगा। इसके लिए शासन ने शिक्षा विभाग को अभिभावकों के खाते अपडेट करने के आदेश दिए हैं। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 15 जुलाई तक अभिभावकों के खाते में धनराशि पहुंचेगी।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1516 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें लगभग 1.16 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। सरकार की तरफ से प्रतिवर्ष निशुल्क पाठ्य पुस्तक, यूनिफार्म, जूते-मौजे, स्वेटर आदि का वितरण किया जाता है। शासन ने कमीशन खोरी पर अंकुश लगाने के लिए बच्चों को दी जाने वाली यूनिफार्म का पैसा अब अभिभावकों के खाते में भेजने का निर्णय लिया है।
अभी तक यूनिफार्म का पैसा स्कूल के खाते में जाता था। इससे अक्सर यूनिफार्म की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। यूनिफार्म का पैसा भेजने से पहले शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वह अभिभावकों के खाते अपडेट कर लें, ताकि उनके खातों में समय से पैसा ट्रांसफर किया किया जा सके। 15 जुलाई तक अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म का पैसा पहुंच जाएगा। इसके बाद जो पैसा शासन से आएगा। उसी से बच्चे अपने यूनिफार्म सिला सकेंगे।
विज्ञापन
यूनिफार्म की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल पर पूर्ण रूप से विराम लगेगा। शासन ने अभिभावकों के खाते अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। अब यूनिफार्म का पैसा बच्चों के अभिभावकों के खाते में सीधे पहुंचेगा। 15 जुलाई तक धनराशि आने की संभावना है।
-चंदना राम इकबाल, बीएसए