{"_id":"5e78e4138ebc3e711a36bf11","slug":"unidentified-thieves-riding-bike-on-vehicles-parked-on-the-highway-created-panic-in-auraiya-auraiya-news-knp552048769","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः हाईवे किनारे खड़े वाहनों पर बाइक सवार अज्ञात चोरों ने मचाया आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः हाईवे किनारे खड़े वाहनों पर बाइक सवार अज्ञात चोरों ने मचाया आतंक
विज्ञापन
औरैया। हाईवे पर रविवार की रात ट्रक खराब होने से वहां सो रहे दो लोगों की जेब से चोरों ने 52 सौ रुपये निकाल लिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं, चोरी की बाइक समेत दो लोगों के पकड़े जाने की भी सूचना है।
औरैया से ट्रक पर मटर लादकर भरथना जा रहे औरैया निवासी शीलचंद्र व विजय प्रताप सिंह का ट्रक रविवार की रात हाईवे पर खराब हो गया।
वह ट्रक को किनारे खड़ा कर सो गए। उनकी जेब से चोरों ने 52 सौ रुपये पार कर दिए। वहीं, जानकारी मिली है कि कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के फूटाकुआं के पास से दो चोरों को चोरी की एक बाइक सहित दबोचा है।
उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार बिंद ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर दोपहर को मिली थी। उसका मामला दर्ज कर लिया गया है। किसी ट्रक चालक आदि ने चोरी की कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद