फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncontrolled tanker overturns on highway, driver trapped in cabin injured

Auraiya News: बेकाबू टैंकर हाईवे किनारे पलटा, केबिन में फंसा चालक घायल

Sat, 03 Jan 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 03 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tanker overturns on highway, driver trapped in cabin injured
फोटो-37-हादसे के बाद हाईवे किनारे खड़ा टैंकर। संवाद
औरैया। कानपुर की तरफ जा रहा टैंकर अचानक बेकाबू होकर कानपुर-इटावा हाईवे किनारे पलट गया। पुलिस ने केबिन में फंसे घायल दिल्ली निवासी चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल भेजा। गनीमत रही कि पास में खड़ी बस से टैंकर नहीं टकराया।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित रोहिणी के विजय बिहार निवासी प्रताप सिंह टैंकर चालक हैं। शुक्रवार को वह टैंकर लेकर कानपुर की तरफ जा रहा था। कानपुर-इटावा हाईवे पर मुरथल ढाबा के पास वह नियंत्रण खो बैठा और टैंकर का अगला हिस्सा हाईवे किनारे गड्ढे में चला गया। टैंकर पलटने से चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के दौरान पास में एक बस खड़ी थी। गनीमत रही कि टैंकर बस से नहीं टकराया, इससे बड़ा हादसा बच गया। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने केबिन में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला। बाद में उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार चालक नशे में था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed