फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncontrollable tractor overturned, farmer died

Auraiya News: बेकाबू होकर ट्रैक्टर पलटा, दबने से किसान की मौत

Thu, 27 Jul 2023 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tractor overturned, farmer died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयाना। थाना क्षेत्र के करके का पुरवा में गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
करके का पुरवा निवासी जगवीर उर्फ काली (35) पुत्र रघुपत पाल गुरुवार शाम को पड़ोसी रामगोपाल के खेत जोतने गया था। जहां से वह वापस लौट रहा था। जैसे ही उसका ट्रैक्टर गांव के बाहर तीव्र मोड़ पर मुड़ने लगा, तभी रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चला रहा जगवीर उसके नीचे दब गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटते देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसान भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने मशक्कत के बाद जगवीर को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। लहूलुहान हालत में उसे सीएचसी अयाना पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी शारदा देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता रघुपत ने बताया कि मृतक के दो बच्चे विवेक व दिव्यांशी है। सीओ भरत पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed