{"_id":"a942e8527fb71293446697ef6eea885f","slug":"uncontrollable-real-sisters-tractor-mounted-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर सगी बहनों पर चढ़ा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर सगी बहनों पर चढ़ा, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 23 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ब्लाक चौराहा के निकट महेवा रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर चालक ने एक बालिका को रौंद डाला, जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर कस्बे के ब्लाक चौराहा निवासी शिवरतन की पुत्रियां कशिश व कुमकुम बाजार से सामान लेने गईं थी। तभी रोड पार करते समय महेवा रोड पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने मासूमों के टक्कर मार दी, जिसमें कशिश (नौ वर्ष) की ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं हादसे में कुमकुम (पांच वर्ष)। गंभीर रूप से घायल हो गई। कुमकुम के सिर में गंभीर चोंटे आईं हैं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके पर खडे़ ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया है । मृतका के पिता शिवरतन ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन