{"_id":"63ff9e6d808af7ec6e018134","slug":"unchahar-express-will-reach-phaphund-from-today-auraiya-news-c-12-1-104118-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आज से फफूंद पहुंचेगी ऊंचाहार एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आज से फफूंद पहुंचेगी ऊंचाहार एक्सप्रेस
Thu, 02 Mar 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। तीन महीनों से बंद चल रही ऊंचाहार एक्सप्रेस गुरुवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके साथ ही आगरा लखनऊ के बीच सप्ताह में पांच दिन चल रही सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार से सातों दिन चलने लगेगी। इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई है।
कोहरे के कारण फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली 14217 अप व 14218 डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था। इससे फफूंद रेलवे स्टेशन पर लगातार 18 घटों तक दिल्ली जाने के लिए कोई ट्रेन यात्रियों को नहीं मिलती थी। इधर, होली त्योहार आते ही यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी है। अब रेलवे ने ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया है। रेल कर्मियों के अनुसार 14218 डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से चंडीगढ़ से शुरू कर दिया गया है।
यह ट्रेन दो मार्च को तड़के लगभग तीन बजकर 40 मिनट पर फफूंद पहुंचेगी। जबकि 14217 अप ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन दो मार्च की शाम दो बजे प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन रात लगभग नौ बजकर 10 मिनट पर फफूंद पहुंच जाएगी। वहीं, दिसंबर से आगरा और लखनऊ के बीच सप्ताह में पांच दिन चल रही 12179 अप एवं 12180 डाउन सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन सातों दिन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन इसी सप्ताह चार मार्च से सातों दिन चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि बंद चल रही ट्रेनों की समय सीमा 28 फरवरी को समाप्त हो गई है। अब ट्रेनों को विधिवत संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी दरबार तक जाने के लिए सीधी ट्रेन मुरी एक्सप्रेस और हरिद्वार जाने के लिए सीधी ट्रेन लिंक एक्सप्रेस का दोबारा फफूंद रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद से दोनों तीर्थ स्थानों तक जाने के लिए अब कोई सीधी ट्रेन नहीं है।
यह दोनों ट्रेनें कोरोना काल से बंद चल रहीं हैं। अब जबकि बच्चों की स्कूली छु्ट्टियां शुरू होने वालीं हैं। ऐसे में इन दोनों ट्रेनों के स्टापेज शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। अभी इटावा और कानपुर से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।