फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Unannounced power cuts making people cry in the scorching heat

Auraiya News: भीषण गर्मी में रुला रही अघोषित बिजली कटौती

Sat, 22 Jun 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts making people cry in the scorching heat
औरैया। शहर की बिजली आपूर्ति निर्बाध संचालित होने का नाम नहीं ले रही है। हालत यह है कि अघोषित कटौती से लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई है। वहीं दिन के समय भी कटौती के कारण भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के चलते बिजली आपूर्ति पिछले दो महीने से बेपटरी हो गई है। शहर में भीषण गर्मी के चलते निर्धारित 24 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर दिखावा साबित हो रहा है। कभी बिजली केंद्र की मशीनों के नाम पर आपूर्ति बंद हो रही है। तो कभी शटडाउन के नाम पर दिन में कई-कई बार आपूर्ति बंद की जा रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात को तेज हवा के चलते कटौती की गई। वहीं दिन में फाॅल्ट ठीक होने के नाम पर कटौती की जाती रही। इससे लोगों को दोपहर तक छाई रही तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। रोज-रोज हो रही कटौती से शहर से लेकर गांवों तक लोगों में बिजली अधिकारियों के प्रति खासा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति न होने से ग्रामीण गर्मी से परेशान तो हैं ही। साथ ही किसानों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को इन दिनों खेतों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है, लेकिन आपूर्ति का समय निर्धारित न होने से ट्यूबवेल नहीं चलाए जाने से किसान परेशान है। शनिवार को बिजली घर प्रथम पर पहुंचे कोतवाली के पास रहने वाले गौरव गुप्ता, दिनेश सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति का कोई समय ही निर्धारित नहीं है। दिन में कितने बार आपूर्ति बंद की जाती है गिनना भी मुश्किल है। ऐसे में रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति मिल पाना असंभव है। पूछने पर कोई सही जवाब ही नहीं मिलता है। जिससे समस्या झेलने को मजबूर हैं।


-------------------------

आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। पहले की अपेक्षा सुधार देखने को मिला है। कुछ स्थानों पर फाॅल्ट और आंधी के चलते समस्या आती है। जिसे तुरंत ही दूर कराया जा रहा है।
- सुभाष चंद्र यादव, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed