फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two young men killed in accidents

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sat, 23 Apr 2016 11:39 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 23 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two young men killed in accidents
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala beuro
अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की कार पेड़ से टकरा गई तो दूसरा घोड़ा गाड़ी की चपेट में आकर अपनी जान गवां बैठा। हादसा होते देख घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव अघारा निवासी संदीप पाल (24) पुत्र अशर्फीलाल शनिवार दोपहर कार से औरैया आ रहे थे। जैसे ही वह गांव से बाहर निकले तभी कार बेकाबू हो गई और पेड़ से जा टकराई। कार के पेड़ से टकराने से संदीप पाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। संदीप की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरूहनी के पास घोड़ा गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। राजकुमार  (55) निवासी सुखगपुर की मडै़या शनिवार सुबह अपनी पुत्री के घर चैनी का पुरवा आए थे। वह बाइक पर आलू लादकर जा रहे थे। मदन के पुरवा के पास सामने से आ रही घोड़ा गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed