{"_id":"685999177891578f050da789","slug":"two-women-got-electrocuted-while-watering-the-fields-auraiya-news-c-211-1-aur1006-127769-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खेत में पानी लगाते समय दो महिलाएं करंट से झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खेत में पानी लगाते समय दो महिलाएं करंट से झुलसीं
Mon, 23 Jun 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
सहार (औरैया)। गांव पहाड़पुर में सोमवार की दोपहर खेत पर पानी लगा रहीं दो महिलाओं को करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर गिर गईं।
आसपास के खेतों पर काम करने वाले किसानों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। हादसा खेत किनारे लगे बिजली के पोल में अर्थिंग आने के कारण हुआ।
पहाड़पुर गांव निवासी माया देवी (42) पत्नी रामनरेश व तारा देवी (38) पत्नी लक्ष्मण सोमवार को खेत पर पानी लगाने गईं थीं। इसी दौरान खेत की मेड़ के पास लगे बिजली को पोल में आ रही अर्थिंग से करंट की चपेट में आकर अचेत हो गईं। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर किया।
एसआई देवेंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बिजली विभाग अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही लाइनमैन को मौके पर भेजा गया। पोल में आ रही अर्थिंग को मरम्मत कर दुरुस्त करा दिया गया है।