{"_id":"43236ff60fb6a3d6af405b93c788704b","slug":"two-tower-operators-on-the-firs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टावर संचालकों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो टावर संचालकों पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चलाए जा रहे सघन बिजली चेकिंग अभियान में बिजली अधिकारियों ने विजलेंस की टीम के साथ दो टावरों पर छापामार कार्रवाई कर बिजली चोरी पकड़ी है। इस दौरान टीम ने एक ही कनेक्शन से दो टावरों का संचालन होते पाया। जबकि दोनों टावरों पर इलेक्ट्रानिक मीटर लगाए गए थे। इस कारनामे में मीटर एजेंसी की मिलीभगत सामने आई है। विजलेंस अधिकारियों ने दोनों टावरों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। एक अन्य मामले में मीटर से पहले तार काटकर टावर संचालन करते पकड़े जाने पर भी मुकदमा दर्ज कराया है।
शनिवार को विजलेंस टीम ने स्थानीय बिजली अधिकारियों के साथ छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम के लोगों ने खानपुर और पढ़ीन दरवाजा मोहल्ले में चेकिंग अभियान को गति दी। इस मौके पर विजलेंस टीम ने खानपुर में छापे के दौरान एक टावर में मीटर से पहले केबिल काटकर टावर का संचालन करते पकड़ा लिया। जिस पर अधिकारियों ने तत्काल एफआईआर दर्ज करवा दी।
वहीं दूसरे चेकिंग के दौरान शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में संचालित हो रहे टावर पर कनेक्शन की जांच की तो मामला संदिग्ध पाया। उक्त टावर पर भरसेन के कनेक्शन नंबर व नाम से आवंटित कनेक्शन से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। जबकि भरसेन में भी इसी कनेक्शन नंबर से मीटर संचालन हो रहा था। टीम के लोगों ने जब कागजों की जांच की तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उक्त कनेक्शन धारक उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
एक ही कनेक्शन नंबर से दो-दो टावर संचालित पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विजलेंस के अधिकारियों की ओर से एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वहीं दोनों टावरों पर अलग-अलग मीटर लगा पाए जाने पर इसकी जांच कराई जाएगी।
अरविंद कुमार सिंह
एसडीओ
18 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
फफूंद (औरैया)। भाग्यनगर के ग्राम केशमपुर में बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों ने घर-घर पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 18 बिजली बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। बकाएदारों से 3.15 लाख रुपये वसूले गए हैं। बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी दिबियापुर रामकुमार वर्मा ने बताया कि ओटीएस के तहत 25 उपभोक्ताओं से पैसा जमा कराया गया। लोगों को बिजली चोरी न करने की सलाह दी है। इस अवसर पर अवर अभियंता प्रदीप कुमार, श्याम पाल, देव कुमार, राजू, मो अजीम अरविंद लाइनमैन मौजूद थे।