फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two soldiers' house stolen on Sahayal Road

सहायल रोड पर दो सिपाहियों के घर चोरी

Thu, 04 Jun 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two soldiers' house stolen on Sahayal Road
सहायल रोड पर बुधवार रात गांव खेरे के पास दो सिपाहियों के घर से चोरी हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने चोरी की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

सहायल रोड पर मूल रूप से पुर्वा मांधाता गांव निवासी दो भाई जितेंद्र एवं उपेंद्र अपना मकान बनवा रहे हैं। जितेंद्र के बेटे की तबियत बिगड़ जाने पर बुधवार की रात वह अपने गांव पुर्वा मांधाता चले गए थे जबकि सिपाही उपेंद्र पास के मकान में जाकर लेट गया था।
उपेंद्र ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने मकान में पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। घर के अंदर से फ्रिज, टीवी एवं अलमारी में रखे 35 हजार रुपये, मोबाइल एवं जितेंद्र के बेटे की छठी में आया सोने चांदी का सामान गायब था। लगभग एक लाख रुपये का सामान एवं नगदी चोरी गया है।
विज्ञापन

बताया कि घर के बाहर बड़े वाहन के पहिए के निशान बने हैं। पड़ोस में रहने वाले पुलिस कांस्टेबल अवधेश के घर के बाहर से चोर एक सबमर्सिबल पंप चुरा ले गए। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed