फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two schools in Bidhuna will be renovated with an investment of Rs 88 lakh under Project Alankar.

Auraiya News: प्रोजेक्ट अलंकार में 88 लाख से संवरेंगे बिधूना के दो स्कूल

Sun, 16 Nov 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two schools in Bidhuna will be renovated with an investment of Rs 88 lakh under Project Alankar.
औरैया। माध्यमिक के स्कूलों को प्रोजेक्ट अलंकार के तहत संवारने की कवायद जिले में चल रही है। इस कड़ी में बिधूना क्षेत्र के दो स्कूलों को बेहतर करने के लिए शासन स्तर से 88 लाख की मंजूरी मिली है। इस बजट से दोनों ही स्कूलों में काफी कुछ जरूरत के काम पूरे किए जाएंगे। प्रबंध समिति की सहमति के बाद विभाग की ओर से दोनों ही स्कूलों के प्रस्ताव को भेजे गए थे। इस पर अब मुहर लग गई है।
विज्ञापन

बिधूना कस्बा स्थित गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में 600 से ज्यादा बच्चे पढ़ाई करते हैं। यहां भवन में टाइल्स लगवाने के साथ ही लैब को संवारा जाना है। इसे लेकर भेजे गए प्रस्ताव के तहत शासन स्तर से 54 लाख की मंजूरी मिली है। इसी क्रम में कैथावा स्थित नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज का भी चयन किया गया है। यहां पर भवन निर्माण के साथ-साथ कक्षों का टाइल्स लगाए जाने हैं। इसके लिए शासन ने 34 लाख की मंजूरी दी है। अगले माह से ही दोनों ही स्कूलों में ये काम शुरू हो जाएंगे। डीआईओएस प्रदीप कुमार ने बताया कि बिधूना के दो स्कूलों का चयन प्रोजेक्ट अलंकार के तहत किया गया है। कुल 88 लाख से यहां पर स्कूलों में जरूरी कार्यों को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed