{"_id":"64b96fcbcab428c04e05d1d4","slug":"two-offers-to-those-without-helmets-cut-the-challan-or-buy-helmets-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-788-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिना हेलमेट वालों को दो ऑफर, चालान कटाएं या फिर हेलमेट खरीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिना हेलमेट वालों को दो ऑफर, चालान कटाएं या फिर हेलमेट खरीदें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। यदि आप बिना हेलमेट के बाइक से सड़क पर निकले हैं तो ये भी जान लें कि यातायात पुलिस आपको चौराहे या नाके पर रोकेगी। आपको रोकते हुए दो आफर दिए जाएंगे, या तो चालान कटाएं या हेलमेट खरीद लें। यहां पर एक हेलमेट एजेंसी का विक्रेता जागरूकता बैनर के साथ मौजूद रहेगा।
पिछले दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के समक्ष सुरक्षित यातायात को लेकर प्रस्ताव मांगे गए। इसमें यातायात पुलिस की ओर से टीआई रवि श्रीवास्तव ने दोपहिया वाहन चालकों का सफर सुरक्षित करने का रोडमैप दिया। बिना हेलमेट चलने वाले लोगों को नसीहत से नहीं अब सहूलियत से सुधारा जाएगा। इसके लिए चालान या हेलमेट खरीद की सुविधा दी जाएगी।
इस प्रस्ताव पर अधिकारियों ने सहमति जताई है। वहीं हेलमेट एजेंसी से इसे लेकर अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। टीआई रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के देवकली-खानपुर चौराहे पर प्राथमिक चरण में यह व्यवस्था अपनाई जाएगी। बिना हेलमेट बाइक सवार मिलने पर पुलिस कर्मी उन्हें रोकेंगे। चालान कटवाने या हेलमेट खरीद का आफर दिया जाएगा। अगस्त माह में यह कवायद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बिना हेलमेट कटता है एक हजार रुपये का चालान
यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पकड़े जाने पर एक हजार रुपये का चालान बाइक सवार पर काटा जाता है। जबकि मजबूती के मानकों पर खरे हेलमेट की कीमत 1500 रुपये तक होती है। इस कवायद से जहां लोग हेलमेट होने की बात स्वीकारेंगे वहीं न होने पर नए की खरीद कर करेंगे। लापरवाही स्वीकार करने को लेकर कहीं न कहीं पुलिस सुधार होने की संभावना जता रही है।