{"_id":"f897361c73de470809064210278d0c00","slug":"two-more-farmers-from-crop-waste-hartfel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बर्बादी से दो और किसानों का हार्टफेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बर्बादी से दो और किसानों का हार्टफेल
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ाई के दौरान गेहूं के कम दाने देख दो किसानों की सदमे से मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना तहसील बिधूना दी है।
विज्ञापन
बिधूना विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरकसी के मजरा फकीरे पुरवा गांव के शिवसिंह यादव (60) ने 15 बीघा गेहूं बोया था। बारिश और ओलावृष्टि से शिवसिंह की फसल भी बर्बाद हो गई थी। गुरुवार की दोपहर 3.30 बजे शिवसिंह ने अपनी बची फसल की थ्रेसर से मड़ाई कर रहे थे।
इस दौरान कम गेहूं देख किसान पसीना-पसीना होने लगा। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझते और उसे इलाज के लिए ले जाते तब तक शिवसिंह जमीन पर गिर पड़ो और चंद समय ही दम तोड़ दिया। शिवसिंह जैसा हाल गांव के ही सियारम यादव (55) का हुआ।
सियाराम भी खेतों पर गेहूं की फसल की कटाई करा रहे थे। 15 बीघा खेती में कम गेहूं निकलता देख सियाराम को गहरा सदमा लगा।
खेत में ही सियाराम की मौत हो गई। एक ही दिन गांव के दो किसानों की मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं। ग्राम प्रधान छेदीलाल ने तहसील बिधूना को घटना की सूचना दे दी है। समाचार लिखे जाने तक तहसील से कोई भी गांव नहीं पहुंचा था।