फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two more Corona positives found, now active case 11

जनपद में दो और कोरोना संक्रमित मरीज मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 11

Thu, 28 May 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two more Corona positives found, now active case 11
गुरुवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह दोनों रोडवेज बस से अनंतराम टोल प्लाजा पर आए थे। इनमें से एक नोएडा से 24 मई और दूसरा मुंबई से 25 मई को आया था।
विज्ञापन

बुखार होने की वजह से औरैया के रंगमहल शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया था। एक संक्रमित बिधूना के रुद्रपुर गांव और दूसरा निवादा सिंगा गांव का रहने वाला है। दोनों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, जसवंतनगर इटावा में भर्ती तीन कोरोना पॉजिटिव ठीक हो गए हैं, यह सभी मुकुटपुर गांव के रहने वाले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 32 पहुंच चुकी है। इनमें 21 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 11 है। इनमें प्रवासी मजदूर 10 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को दो चरणों में सैंपलों की रिपोर्ट आई है। पहले चरण में आई 79 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है, वहीं दोपहर बाद दो सैंपलों की रिपोर्ट को पॉजिटिव बताया गया है।
दो संक्रमित मरीजों में एक बिधूना के रुद्रपुर गांव का है जो 24 मई को नोएडा से आया है। इसका सैंपल 25 मई को भेजा गया था।
दूसरा पॉजिटिव बिधूना क्षेत्र के गांव निवादा सिंघा का है। यह मुंबई से 25 मई को आया था। दोनों को अनंतराम टोल प्लाजा पर बुखार होने की वजह से रंगमहल शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया था।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि सभी ठीक हो चुके हैं। यह सभी मुकुटपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में इटावा के जसंवतनगर में दो, कानपुर देहात के गजनेर में दो व दिबियापुर एल-वन में सात मरीज भर्ती है।

नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि गुरुवार को कुल 67 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिसमें हॉटस्पाट क्षेत्र इकघरा के 19, अटसू के 26, सबमेऊ के पांच व्यक्तियों के अलावा तीन स्वास्थ्य कर्मी, नौ प्रवासी और रेंडम के पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed