फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two more buses will be operated for Bareilly

Auraiya News: बरेली के लिए दो बसें और होंगी संचालित

Sat, 27 May 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 27 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two more buses will be operated for Bareilly
औरैया। रोडवेज डिपो की ओर से बस संचालन में लगातार नए प्रयोग किए जा रहे है। अच्छा राजस्व व यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए रूटों पर बसों का संचालन बढ़ाने की तैयारी है। इस कड़ी में बरेली के लिए दो बसें पहले चरण में बढ़ाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

बरेली रूट पर वर्तमान समय में दो बसें संचालित हैं। सुबह सात व आठ बजे डिपो से ये बसें रवाना होती हैं। जिसके बाद इस रूट पर एक भी बस नहीं है। यात्रियों को दोपहर व शाम के समय भी इस रूट पर बस सेवा देने को लेकर रोडवेज डिपो में तैयारी कर ली गई है। बरेली, कन्नौज, मुरादाबाद समेत उत्तराखंड की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जून व जुलाई माह में दोनों बसों को संचालित किया जाएगा। एक माह तक राजस्व घाटा न होने की दिशा में दोनों का संचालन स्थायी कर दिया जाएगा। एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि कुछ रूटों पर बसों का संचालन बढ़ाया जाना है। बरेली रूट यात्रियों की मांग को देखते हुए दो बसों और संचालित की जाएंगी। राजस्व घाटा न होने पर इन्हें स्थायी तौर पर चलाया जाएगा। इसके लिए हाल ही में चार नई बसें मिली थी, इसको लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed