फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two members of inter-district thief gang caught by police

Auraiya News: अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

Thu, 09 Jan 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two members of inter-district thief gang caught by police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
औरैया। अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को दिबियापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से सोना व चांदी के आभूषणों समेत सात लाख की चोरी का सामान बरामद किया है। क्षेत्र में हुई तीन चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों व चोरी का माल खरीदने वालों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

चोरियों का खुलासा करते हुए एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि दिबियापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अजमतपुर मार्ग से अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से जेवरात के अलावा एक रुपये की करंसी (60 नोट), घड़ी के अलावा चोरी करने के दौरान ताले तोड़ने का सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में एक ने अपना नाम बादल गिहार निवासी निहार बस्ती दिबियापुर और दूसरे युवक ने रोहित गिहार उर्फ बुंदेला निवासी तुलसीनगर रसूलाबाद कानपुर देहात बताया है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी बादल के खिलाफ दिबियापुर थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं। इन आरोपियों ने क्षेत्र में हुई तीन चोरी की वारदातों को स्वीकारा है। गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही चोरी का माल खरीदने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
पहले करते थे रेकी फिर देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के हत्थे चढ़े चोर गिरोह के सदस्य बादल और रोहित ने पुलिस को बताया कि वह मोहल्लों में फेरी लगाकर, सामान बेचने, नौकरी मांगने आदि का बहाना बनाकर घरों की रेकी करते थे। मकान और उनके मालिकों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के माल को वह बेचने के लिए निकले थे। तभी माल समेत पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने चोरों के कब्जे से मंगलसूत्र, दो जंजीर, खड़ुआ, अंगूठी, गले का हार, बिछिया, घड़ी आदि बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed