फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two injured in bull attack in Bela

Auraiya News: बेला में सांड़ के हमले से दो घायल

Wed, 23 Apr 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 23 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two injured in bull attack in Bela
बेला कस्बा में मंडराता सांड़। - फोटो : बेला कस्बा में मंडराता सांड़।
बिधूना। कस्बा बेला में मंगलवार को एक सांड़ ने उत्पात मचाते हुए दो लोगों को घायल कर दिया। एक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। ग्रामीणों ने हिंसक सांड का पकड़वाने की मांग की है। घटना मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। कस्बा बेला निवासी सत्यनारायण मिश्रा किसी काम से सेंट्रल बैंक गए थे। बैंक से वापस आते समय कानपुर रोड पर एक सांड़ ने उन्हें पटक दिया जिससे उनके शरीर में काफी चोट आई। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनके सिर में कई टांके लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान पास के भवानी पुर्वा निवासी धर्मेंद्र अपनी बाइक से किसी काम से बेला आया था। वह जैसे ही बाइक से कानपुर रोड पर पहुंचा तभी सांड़ ने उसे बाइक समेत उठाकर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोग उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेला थानाध्यक्ष गंगादास ने बताया कि ब्लाॅक के अधिकारियों को सूचना कर सांड़ को जल्द पकड़वाया जाएगा। उधर, मल्हौसी निवासी मीरा देवी ने बताया कि वह चौराहे के पास खड़ी थीं, तभी सांड ने उन दोनों लोगों पर हमला कर दिया।

बेला कस्बा के लोगों में इसे लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों के रिकाॅर्ड में गोवंश सड़क पर नहीं घूम रहे हैं। जबकि अन्ना मवेशी सड़क पर मंडराते हैं और राहगीरों पर हमला करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed