फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two including SP district panchayat member jailed

औरैयाः सपा जिला पंचायत सदस्य समेत दो को जेल

Tue, 20 Sep 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two including SP district panchayat member jailed
जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव और उसके साथी को ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के ऊमरसाना में जमीनी विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सपा नेता जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर इटावा जेल भेज दिया गया। घटना के पांच आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दिबियापुर पुलिस ने सपा नेता जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव और उनके साथी सोनू यादव निवासी ऊमरसाना को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि शुक्रवार को गांव ऊमरसाना में कुछ लोगों ने जमीन के विवाद में एक परिवार के कई लोगों को पीटा था। मारपीट में शैलेंद्र कुमार, नीलेश, रामकली बृजेश कुमार, चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में सपा नेता का नाम आने पर एसपी चारू निगम, एएसपी शिष्यपाल, सीओ सुरेंद्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की थी।
विज्ञापन

घायल शैलेंद्र कुमार ने बताया था कि गांव के प्लाट पर दबंग कब्जा करना चाहते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, सोनू यादव, पंकज तोमर, प्रदीप, राजेश, सीपू, शिवम के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और फायरिंग करने में रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के अगले दिन ही पुलिस ने शिशुपाल, सोबरन निवासी ऊमरसाना, पंकज उर्फ गब्बू तोमर निवासी बूढ़ादाना, दीपू उर्फ सीपू राजपूत निवासी मकू का पुरवा, प्रदीप दिवाकर निवासी दखलीपुर को गिरफ्तार कर लिया था। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि इस मामले में जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed