फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two brothers riding bicycles reached Auraiya to give cow the status of Mother of the Nation

Auraiya News: गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने औरैया पहुंचे साइकिल सवार दो भाई

Wed, 29 Jan 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 29 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two brothers riding bicycles reached Auraiya to give cow the status of Mother of the Nation
साइकिल से औरैया पहुंचे सोनू व आकाश। - फोटो : साइकिल से औरैया पहुंचे सोनू व आकाश।
औरैया। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाए जाने को लेकर मध्य प्रदेश के मालनपुर के तिलौरी गांव से साइकिल से निकले दो युवा बुधवार शाम औरैया पहुंचे। युवाओं ने बताया कि उन्होंने जागरूकता के लिए यह रास्ता चुना। उसकी यह यात्रा केदारनाथ तक की होगी।
विज्ञापन

बुधवार शाम औरैया पहुंचे साइकिल सवार ग्वालियर के मालनपुर तिलौरी निवासी सोनू व उसके भाई आकाश ने बताया कि वह 27 जनवरी को गांव से साइकिल से यात्रा पर निकले हैं। 341 दिन की यात्रा में औरैया होते हुए प्रयागराज पहुंचेंगे। इसके बाद अयोध्या, वैष्णो देवी, मथुरा, वृंदावन जाएंगे। तब तक केदारनाथ के पट खुल जाएंगे। फिर वह केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री जाएंगे।
विज्ञापन

12वीं तक शिक्षा ग्रहण कर चुके सोनू ने बताया कि उसे साइकिल से धार्मिक स्थलों की यात्रा करने की प्रेरणा अपने भाई से मिली है। फिलहाल औरैया पहुंचे दोनों भाई अटल आश्रय स्थल पर रात्रि विश्राम के लिए रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed