फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two bike theft accused arrested, one injured in encounter

Auraiya News: मुठभेड़ में बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

Wed, 14 Jan 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 14 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two bike theft accused arrested, one injured in encounter
फोटो-11-मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी हर्ष। संवाद
औरैया। दिबियापुर थाना पुलिस की मंगलवार रात तीन बजे बाइक चोरी के दो आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें आरोपी शिवम पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

दूसरे आरोपी कानपुर स्थित थाना पनकी के ब्लॉक बी निवासी हर्ष को घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो आरोपी भाग निकले। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि बुधवार को थाना पुलिस फोर्स के साथ कंचौसी मार्ग बिझाई पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार दो लोग दिबियापुर की तरफ भाग गए। वहीं पीछे से आ रही बाइक पर सवार दो आरोपियों ने पुलिस को देख हरतौली गांव की तरफ तेजी से बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस दौरान हड़बड़ाहट में आरोपी की बाइक फिसलकर गिर गई। अपने को घिरता देख बाइक में पीछे बैठे आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल होकर वह जमीन पर गिर गया। आरोपी का साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को पुलिस सीएचसी ले गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम फफूंद थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी शिवम पाल और कानपुर स्थित थाना पनकी के ब्लॉक बी निवासी हर्ष बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि दिबियापुर कस्बे के सहायल रोड स्थित उमरी चौराहा के पास रहने वाले सोनिक की बाइक मोहल्ला केकेपुरम से चोरी की थी। मामले में पुलिस ने 13 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई बाइक, दो तमंचे, चार कारतूस, एक खोखा बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

25 साल की उम्र में 25 गंभीर धाराओं में प्राथमिकी
एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए शिवम (25) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 25 मामले दर्ज हैं। ये मामले वर्ष 2020 से लेकर अब तक अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ पनकी थाने में पहला मामला 2020 में दर्ज हुआ था, तब शिवम की उम्र 19 साल थी।

इसके बाद पनकी थाने में अब तक कुल आठ प्राथमिकी दर्ज हैं। साल 2021 में आरोपी के खिलाफ पनकी थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। इसके अलावा दिबियापुर में 11, फफूंद और सदर कोतवाली में दो-दो व अछल्दा थाने में एक सहित अन्य थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं।

फोटो-11-मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी हर्ष। संवाद

फोटो-11-मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी हर्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed