{"_id":"647242d6384b45be8005f0e6","slug":"two-artisans-scorched-due-to-fire-in-cylinder-while-cleaning-jewelery-auraiya-news-c-12-1-255721-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आभूषण साफ करते वक्त सिलिंडर में लगी आग से दो कारीगर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आभूषण साफ करते वक्त सिलिंडर में लगी आग से दो कारीगर झुलसे
Sat, 27 May 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 27 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। सराफा बाजार में शनिवार दोपहर आभूषण साफ करने के दौरान लीकेज सिलिंडर में आग लग गई। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते तब तक पास रखे केमिकल में आग लग गई। आग बुझाने में दो कारीगर झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
कस्बे के ब्रजवासी लाल मार्केट के अंदर लाला बंगाली और निजामुल आभूषण बनाने व साफ करने की दुकान किए हैं। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब दोनों अपनी दुकान में बैठकर नए व पुराने आभूषणों को साफ कर रहे थे। इस बीच भट्टी चलाने के लिए चालू किए गए सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई। जब तक दोनों आग बुझाने की कोशिश करते पास रखा केमिकल का डिब्बा भी आग की चपेट में आकर फट गया। इससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए।
आग लगने और कारीगरों के चीखने चिल्लाने पर दौड़ कर पहुंचे लोगों ने दुकान से किसी तरह सिलिंडर बाहर निकालकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। बुरी तरह से झुलसे दोनों कारीगरों को सीएचसी बिधूना भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों को हैलट कानपुर रेफर कर दिया है। निजामुल ने बताया कि वह कई वर्षो से बिधूना में रहकर आभूषण साफ करने का काम करता है। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। अभी तक की जांच में सिलिंडर में लीकेज होने से आग लगने की जानकारी हुई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।