फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two accused arrested for assaulting an elderly woman and robbing her earrings

Auraiya News: वृद्ध महिला से मारपीट कर कुंडल लूटने का अरोप, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for assaulting an elderly woman and robbing her earrings
दिबियापुर। थानाक्षेत्र के उमरी गांव में बुधवार शाम को घर में घुसकर एक वृद्ध महिला से मारपीट कर कान के कुंडल लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उमरी गांव निवासी राम जानकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम गांव के ही नीलू उर्फ दीपेश और सागर गुप्ता उसके घर में घुस आए। उन्होंने महिला के साथ जमकर मारपीट की और उसके कान के कुंडल लूट लिए। आरोप है कि उसे तमंचे की बट से भी मारा गया जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि लूटपाट की बात गलत है। मारपीट की घटना हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का उपचार भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed