{"_id":"6137aa0c8ebc3e7f42301e43","slug":"truck-enter-in-toll-booth-auraiya-news-knp650792835","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा की रेलिंग तोड़ ट्रक बूथ में घुसा, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा की रेलिंग तोड़ ट्रक बूथ में घुसा, हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। औरैया से इटावा की ओर जा रहा ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए अनंतराम टोल प्लाज के बूथ में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। टोल कर्मियों के अनुसार ट्रक चालक हादसे के बाद पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था।
सोमवार देर रात टोल प्लाजा पर ट्रक के रेलिंग तोड़कर बूथ नंबर 14 में घुसते ही हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद टोल कर्मियों ने पुलिस को जानकारी दी।
टोल कर्मियों ने बताया कि देर रात ट्रक चालक औरैया हाईवे पर दुर्घटना के बाद ट्रक तेजी से भगा रहा था। पुलिस उसका पीछा कर रही थी। इस बीच चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रक बूथ में जा घुसा। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक मनोज निवासी नगला दुर्जन थाना ओछा जनपद मैनपुरी तथा परिचालक रामकिशन निवासी जसराना फिरोजाबाद को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गया प्रसाद ने बताया कि औरैया हाईवे के पास हुए हादसे की जानकारी की जा रही है।