फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trespass on the line between organically

लाइन के बीच में जबरन घुसने पर बवाल

Thu, 15 Dec 2016 12:05 AM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 15 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Trespass on the line between organically
बैंक के बाहर हंगामा काटते खाताधारक। - फोटो : अमर उजाला
 कस्बे की स्टेट बैंक में सुबह से लाइन लगी थी। इस दौरान कुछ लोग जबरन लाइन में घुस गए। इस पर लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। बवाल होता देखकर बैंक प्रबंधक ने  कैश वितरण रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाइन में जबरन घुसे लोगों को हटाया। इस पर यह हंगामा करने लगे। इसके बाद बैंक मैनेजर ने लोगों को आकर शांत किया। लाइन से ही कैश वितरण किया गया।
विज्ञापन



अछल्दा के नेबिलगंज की स्टेट बैंक सुबह दस बजे खुली। बैंक खुलने से पहले ही लोगों की लाइन लग गई थी। बैंक खुलते ही कुछ लोग जबरन लाइन में आगे लग गए। इससे बाकी लोग हंगामा करने लगे।  हंगामा होता देख बैंक मैनेजर पीके शुक्ला ने अछल्दा थाने में सूचना दी। इस दौरान कैश वितरण रोक दिया गया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइन में जबरिया घुसे लोगों को हटाना शुरू कर दिया। इस पर लाइन से बाहर किए गए लोग अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस व बैंक के मैनेजर के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।   यह बैंक मैनेजर पर भी आरोप लगाने लगे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस फोर्स तैनात हो गया। अंत में बैंक मैनेजर ने बाहर आकर लोगों को शांत कराया। लाइन से ही कैश वितरण के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed