फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trees fell due to strong storm water, broken wires, lights of hundreds of villages

Auraiya News: तेज आंधी पानी से गिरे पेड़, टूटे तार, सैकड़ों गांवों की बत्ती गुल

Sun, 28 May 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 28 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Trees fell due to strong storm water, broken wires, lights of hundreds of villages
औरैया। मौसम के बदले मिजाज के बाद शनिवार सुबह बारिश के साथ आई तेज आंधी ने जिले में बिजली की सप्लाई व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। तेज आंधी की चपेट में आकर पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से खंभे व तार टूट गई। इससे औरैया शहर व ग्रामीण इलाकों के करीब 500 गावों की बिजली सुबह 11 बजे से देर शाम तक गुल रही। आंधी-पानी ने शहरी व ग्रामीण इलाकों में खूब तबाही मचाई। कई घरों के बाहर रखे टिनशेड उड़ गए। वहीं, पेड़ टूट कर गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बारिश होने से जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। कई इलाकों में जलभराव हो गया। मुख्य नाले चोक होने से उफना गए तो दुकानों व मकानों तक पानी पहुंच गया। दोपहर बाद बारिश थमने के बाद लोग व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे रहे। वहीं, देर शाम तक बिजली व्यवस्था ठीक नहीं की जा सकी। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर के कखावतू फीडर की मेन लाइन में बमुरीपुर के पास तेज आंधी के कारण पेड़ टूट कर गिर गया। इससे ककोर मुख्यालय की ओर जाने वाले लाइन की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इस फीडर से जुड़े करीब 100 गांवों की बिजली 11 बजे से देर शाम तक गुल रही। वहीं, खानपुर के 33 केवी लाइन में ब्रेक डाउन होने की वजह से दोपहर 12 बजे से दो बजे तक शहरी क्षेत्र की बिजली गुल रही। बारिश होने से नरायापुर, तिलक नगर, गुरुहाई मोहल्ला, सदर बाजार में जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन

तीन फीडरों में फाल्ट से 150 गांवों की आपूर्ति बाधित
ऐरवाकटरा। तेज आंधी पानी ने एक घंटे तक कहर बरपाया। बारिश के कारण उमरैन, ऐरवाकटरा कस्बे की मुख्य सड़कों पर जलभराव रहा। वहीं, तेज आंधी से ऐरवाकटरा विद्युत उपकेंद्र के गाजीपुर फीडर, उमरैन फीडर, ऐरवाकटरा फीडर में कई जगह फाल्ट व तार टूटने से आपूर्ति बंद रही। बीआरसी के पीछे तार टूटने, 33 केवी की लाइन ब्रेक डाउन होने व तीनों फीडर में फाल्ट आने पर सुबह साढ़े 10 बजे से करीब 150 गांवों की बिजली गुल रही। जेई अरविंद कुमार यादव ने बताया कि ऐरवाकटरा विद्युत उपकेंद्र के पांच फीडर है। तेज हवा के कारण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों लाइन में गड़बड़ी की शिकायते मिली है। इन्हें लाइनमैन ठीक कर रहे है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे बाधित रहा रामगढ़ मार्ग, 100 गांव की बत्ती गुल

बिधूना। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने कई दुकानों व घरों के बाहर रखे टिनशेड उड़ा दिए। जिससे बाजार में अफरा तफरी मची रही। बिधूना रामगढ़ मार्ग पेड़ टूट कर गिरने से 10 बजे से तीन बजे तक पांच घंटे आवागमन बाधित रहा। वहीं, बिधूना के पसुआ व रूपफीडर से जुड़ी लाइनों में कई जगह तार टूटने से करीब 100 गांव की बिजली गुल रही। कल्यानपुर में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग लाइनों से पेड़ को हटवाने स्वयं से करना शुरू किया। वहीं, कुछ जगहों पर बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंच कर लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे। इसके अलावा ब्लॉक परिसर, मुख्य बाजार में जलभराव हो गया। नाले चोक होने से बारिश का पानी उफनाकर दुकानों व घरों तक पहुंचा। जिससे लोग व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आए। (संवाद)

केशमपुर सब स्टेशन से जुड़े 150 गांव अंधेरे में



फफूंद। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से असेनी से केशमपुर सब स्टेशन को आई मेनलाइन के दो विद्युत पोल परवाह गांव के पास टूट गए। इससे पाता, देवरपुर, टीकमपुर, जुआ, केशमपुर व फफूंद फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह 10 बजे से लेकर देर शाम तक करीब 150 गांव की आपूर्ति ठप रही। बिजली लाइन में फाल्ट होने और खंभे टूटने की जानकारी पर बिजली कर्मचारी मरम्मत में जुटे रहे। जेई ओमवीर सिंह ने बताया कि बारिश के बाद तेज हवाएं चलने से खंभे टूटे है। जिन्हें बदलवाया जा रहा है, देर रात तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed