{"_id":"667711e49a62146c750ef4bc","slug":"transformer-not-changed-even-after-five-days-auraiya-news-c-211-1-aur1005-113624-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पांच दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पांच दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
अजीतमल। पांच दिनों पहले खराब हुए ट्रांसफार्मर को शनिवार की शाम तक नहीं बदला जा सका है। इसके चलते लगभग 100 उपभोक्ताओं के घरों में 500 से अधिक लोगों को भीषण गर्मी के साथ-साथ पानी की किल्लत से जूझना पड़ा।
कस्बा बाबरपुर के मोहल्ला शास्त्री नगर में पंचायत की दुकानों के समीप रखे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर से लगभग 100 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। यह ट्रांसफार्मर पांच दिनों पहले खराब हुआ था। शनिवार को ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इस कारण 500 से अधिक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें रातें जागकर गुजारना मजबूरी बन चुकी है।
शिकायत के बाद कर्मचारी ने ट्रांसफार्मर से एक फेस निकालकर कुछ लोगों को आपूर्ति दी, लेकिन अधिकांश लोग अभी भी बिजली संकट से जूझ रहे हैं। पीने के पानी के अलावा भी अन्य दिक्कतों के कारण उनका बुरा हाल है। समय-समय पर वह बिजली विभाग के अधिकारियों को कोसते नजर आ रहे हैं। रात के समय मोहल्ले की सड़कों पर अंधेरा छाने से लोगों को अनहोनी की आशंका भी सताने लगी है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के आक्रोशित होने पर बुधवार को तहसीलदार जीतेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर समस्या निस्तारण का वादा किया था। जिसे पूरा नहीं होने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ने लगा है। तहसीलदार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को 100 केवीए के स्थान पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखने के निर्देश दिए थे। इस पर मंजूरी भी हो गई थी, लेकिन ट्रांसफार्मर रखने की जगह को लेकर कुछ लोगों के विरोध के चलते कर्मचारियों को लौटना पड़ा। विरोध करने वालों के खिलाफ उप खंड अधिकारी राहुल कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्थानीय लोगों के विरोध के चलते ट्रांसफार्मर नहीं रखा जा सका है। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जब एक्शन लेगी तभी ट्रांसफार्मर रखा जाएगा।
- राहुल कुमार, उपखंड अधिकारी