{"_id":"6647a9c95be9ec154f047fe4","slug":"transformer-cable-replaced-consumers-heave-a-sigh-of-relief-auraiya-news-c-211-1-aur1002-112288-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बदला गया ट्रांसफार्मर का केबल, उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बदला गया ट्रांसफार्मर का केबल, उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा। कस्बे में थाने के पास रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की जर्जर पड़े केबल को मांग के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने बदलने की जरूरत नहीं समझी। इस मामले में 17 मई के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर छपते ही 24 घंटे के भीतर जर्जर केबिल को बदला गया।
कस्बे में थाना के पास रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले कई महीनों से ओवरलोड होने के चलते केबलों में आए दिन आग लग रही थी। गुरुवार को इस ट्रांसफार्मर की केबलों में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। जानकारी पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने केबलों में लगी आग को बुझाने के बाद मरम्मत कर फिर से आपूर्ति शुरू कर दी। अहम बात यह है कि इस बाबत उपभोक्ताओं की ओर से बिजली विभाग के अधिकारियों से जर्जर केबिल को बदलकर नई केबिल लगाए जाने की कइयों बार मांग की गई।
हर बार समस्या निदान के नाम पर उपभोक्ताओं को सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगा। गुरुवार को ट्रांसफार्मर की केबलों में लगी आग से भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बंद होने को लेकर मोहल्ले के लोगों ने अब तक केबलों के न बदले जाने पर आक्रोश जताया। उपभोक्ताओं की इस समस्या को 17 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित कर भीषण गर्मी से जूझ रहे उपभोक्ताओं की आवाज को बुलंद किया।
विज्ञापन
खबर छपने के बाद शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे जेई प्रभूदयाल बिजली कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने ट्रांसफार्मर की जर्जर केबलों को बदलने का काम शुरू किया। लगभग एक घंटे चले इस काम के चलते बिजली आपूर्ति बंद रही। हालांकि बाद में काम पूरा होते ही लगभग एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। जेई ने बताया कि एक ट्रांसफार्मर से काम नहीं चल रहा है। इसके चलते जल्द ही दूसरा 250 केवीए का ट्रांसफार्ल्ज जल्द ही लगवा दिया जाएगा। इससे दोनों ट्रांसफार्मरों की मदद से पूरा लोड व्यवस्थित कर लिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सकेगी।