फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   train se cutker maut

मालगाड़ी की चपेट में आकर छात्रा की मौत

Fri, 27 Aug 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
train se cutker maut
दिबियापुर (औरैया)। संजय नगर निवासी आठवीं कक्षा की छात्रा की गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे रेलवे स्टेशन के दिल्ली-हावड़ा डाउन रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। शिनाख्त होने के बाद जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, परिजन यह नहीं बता पा रहे हैं कि छात्रा तड़के रेल ट्रैक पर कैसे पहुंची।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा डाउन रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आकर एक किशोरी के चिथड़े उड़ गए। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक युवक ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त माला उर्फ मानसी (12) निवासी संजय नगर दिबियापुर के रूप में की। परिजनों के मुताबिक वह शहर के मां अंबे शिक्षा निकेतन में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। पिता सुभाष चंद्र अछल्दा ब्लॉक के धमसिया गांव में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं।
विज्ञापन

छात्रा के भाई राजीव कुमार ने बताया कि वह पांच भाई बहन हैं। बड़े भाई संजय, बहन दिव्या और मां रानी देवी बुधवार की सुबह कानपुर में चाचा के घर गई थीं। घर में वह, चाचा अशोक कुमार छोटा भाई राहुल और बहन माला उर्फ मानसी ही थे। सुबह सभी लोग सो रहे थे। उन्हें जानकारी नहीं है कि माला कब और किस काम से घर से निकली। राजीव कुमार ने बताया कि व्यक्तिगत कारणों से वह लगभग तीन माह से घर नहीं आए हैं। उधर, घटना की सूचना मिलने पर कानपुर गए मां, भाई व बहन भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मां और बड़ी बहन बदहवास हो गई। जीआरपी चौकी इंचार्ज जयकिशोर गौतम ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed