{"_id":"618ff576030e5d607519066f","slug":"train-civic-auraiya-signal-auraiya-news-knp663643988","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे ठप रहा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे घंटे ठप रहा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रूट पर कंचौसी रेलवे स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर दूर रानेपुर-बान के पास सिग्नल प्रणाली अचानक फेल हो गई। जिससे आधे घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। कई प्रमुख ट्रेनें झींझक और न्यू कंचौसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं। सिग्नल ठीक होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन किया गया।
रानेपुर-बान के पास अपलाइन की आटोमेटिक सिग्नल प्रणाली में शनिवार सुबह पांच बजे के करीब खराबी आ गई। जिससे आ रही ट्रेन जहां की तहां खड़ी हो गईं। सिग्नल प्रणाली ठप होने से रेलवे अफसरों के हाथपांव फूल गए। आननफानन में कंचौसी तकनीकी विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया और तकरीबन बीस मिनट बाद उसे ठीक किया जा सका।
जिससे बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस झींझक स्टेशन पर खड़ी रही व न्यू कंचौसी रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी, छठ पूजा समर स्पेशल ट्रेन, पटना से कोटा जा रही कोटा-पटना एक्सप्रेस सिग्नल पर 25 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन
ट्रेनों के काफी देर खड़े रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन मास्टर निर्भय कुमार ने बताया कि आटोमेटिक सिग्नल प्रणाली ठप होने ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका। जिसे ठीक कराने के तीस मिनट बाद प्रणाली दुरुस्त हुई। तब ट्रेनों को रवाना किया जा सका।