फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   train

जारी रहेगा महानंदा एक्सप्रेस का संचालन

Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
train
दिबियापुर (औरैया)। दिल्ली के लिए रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। महानंदा एक्सप्रेस अब लगातार चलती रहेगी। शुक्रवार को ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची तो यात्री खुश नजर आए। इधर ट्रेन के संचालन का आदेश भी रेलवे स्टेशन फफूंद पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने एक दिसंबर से फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के तीन माह तक बंद रहने की घोषणा की थी। फफूंद रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर इसका नोटिस भी चस्पा कर दिया गया था। एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक दिल्ली जाने वाली 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस एवं दिल्ली से अलीपुर द्वार जाने वाली 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस के तीन दिसंबर से दो मार्च 2022 तक अपने शुरुआती रेलवे स्टेशन से बंद रहने की घोषणा थी।
विज्ञापन

दोनों ट्रेनों के रद्द होने की घोषणा के बाद दिल्ली जाने वाले यात्री काफी परेशान थे। इस बीच शुक्रवार को भी महानंदा एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेल कर्मियों के अनुसार महानंदा एक्सप्रेस के रद्द करने के आदेश को फिलहाल रेल प्रशासन ने वापस ले लिया है। ट्रेन में लगातार आरक्षण भी हो रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश ने ट्रेन के निर्धारित शेड्यूल रहने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed