{"_id":"5fb414878ebc3e9bdf462c99","slug":"train-auraiya-news-knp5946987122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में आरक्षण फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में आरक्षण फुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल होने से दिवाली के त्योहार पर घर आए लोगों को अब काम पर लौटने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, छठ पूजा के त्योहार पर घर जाने वालों के कारण बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में रेल टिकटों के लिए मारामारी है। फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली दिल्ली और बिहार जाने वाली ट्रेनें नवंबर के अंत तक फुल हैं। इस बीच किसी अन्य स्पेशल ट्रेन का ठहराव न मिलने के कारण यात्री परेशान हैं।
लॉकडाउन में ट्रेनों का संचालन ठप होने से फफूंद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव बंद था। अनलॉक घोषित होने के बाद फफूंद रेलवे स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेन महानंदा एक्सप्रेस, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी, अवध व गोमती एक्सप्रेस का ठहराव है। इस समय ट्रेनों में केवल आरक्षित टिकट लेकर ही यात्रा की जा सकती है। वेटिंग टिकट वालों को बेटिकट माना जाता है।
फफूंद के रिजर्वेशन काउंटर के कर्मचारियों के मुताबिक यहां रुकने वाली ट्रेनों में नवंबर के अंत तक रिजर्वेशन के लिए मारामारी है। दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस 21 नवंबर तक, महानंदा एक्सप्रेस 22 नवंबर तक फुल है। मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस में दिसंबर तक फुल है, जनवरी में ही रिजर्वेशन मिल सकेगा। हालांकि आगरा जाने वाली लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस में आराम से टिकट मिल रहा है। लखनऊ वाया कानपुर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस में 23 नवंबर तक टिकट नहीं है।
विज्ञापन
आगरा लखनऊ इंटरसिटी में भी टिकट आराम से मिल रहे हैं। हालांकि बिहार की ओर जाने वाली अवध एक्सप्रेस दिसंबर के अंत तक फुल है। बिहार की ओर ही जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस नवंबर के अंत तक फुल है। इसका कारण छठ पूजा पर लोग अपने घरों को जा रहे हैं। सुबह के समय तत्काल टिकट लेने वालों को भी अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक मारामारी मुंबई के लिए जाने वाली अवध एवं कानपुर से चलने वाली अन्य ट्रेनों को लेकर है। बिहार के लिए महानंदा एक्सप्रेस एवं कानपुर से बिहार संपर्क क्रांति के लिए तत्काल टिकट पाने के लिए लोग पहुंचते हैं। तत्काल रिजर्वेशन थोड़ी देर में ही फुल हो जाता है।