{"_id":"5e3867a08ebc3e7d5c425fff","slug":"train-auraiya-news-knp542333723","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे देरी से पहुंची कानपुर-टूंडला पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे देरी से पहुंची कानपुर-टूंडला पैसेंजर
विज्ञापन
फोटो 03 एयूआरपी 06- अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। आगरा जाने के लिए एक मात्र ट्रेन कानपुर टूंडला पैसेंजर पांच घंटे देरी से अछल्दा पहुंची। यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और वह समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर आगरा जाने के लिए सुबह कानपुर-टूंडला पैसेंजर ट्रेन जाती है। इस ट्रेन का अछल्दा स्टेशन पहुंचने का समय सुबह साढ़े आठ बजे का है। सोमवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से दोपहर करीब डेढ़ बजे अछल्दा स्टेशन पहुंची।
यात्रियों ने बताया कि यह पैसेंजर ट्रेन आए दिन दो से चार घंटे की देरी से यहां पहुंचती है। यात्री ट्रेन के समय पर ही रेलवे स्टेशन पहुंच जाते हैं और घंटो तक ट्रेन का इंतजार करते हैं। इससे यात्रियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन की लेट लतीफी के चलते यात्रियों के समय की बर्बादी भी होती है। यात्री समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते है। ऐसा ही सोमवार को भी रहा।