{"_id":"ea83bf229d16c0cfa2156282599ed183","slug":"traffic-sub-inspector-dehat-crushed-by-truck-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कानपुर देहात के ट्रैफिक दरोगा को कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने कानपुर देहात के ट्रैफिक दरोगा को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर जालौन चौराहे के निकट तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की टक्कर से कानपुर देहात में तैनात बाइक सवार ट्रैफिक दरोगा की मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर इटावा भेज दिया। वहीं कोतवाली में मृतक के पुत्र नरेंद्र सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
ग्राम नवाबपुर थाना बसरेहर, इटावा निवासी ओमप्रकाश (40) कानपुर देहात में ट्रैफिक दरोगा थे। मंगलवार सुबह वह गांव नवाबपुर से बाइक लेकर ड्यूटी के लिए निकले। जैसे ही वह हाइवे स्थित जालौन बाईपास चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन
तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक के रोकने के बजाय ओमप्रकाश को कुचलते हुए निकल गया।
चौराहे पर पहले से तैनात यातायात सिपाहियों ने पीछा करके ट्रक को तो पकड़ लिया। परंतु चालक भाग जाने में कामयाब रहा। ट्रक से कुचले जाने पर ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन