फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Traders upset with GST notice, memorandum given to MP

Auraiya News: जीएसटी के नोटिस से व्यापारी परेशान, सांसद को दिया ज्ञापन

Sun, 11 Feb 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Traders upset with GST notice, memorandum given to MP
औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी शनिवार को तुर्कीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां इटावा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया को ज्ञापन देते हुए जीएसटी कार्यालय की ओर से अनावश्यक नोटिस जारी कर व्यापारियों को परेशान किए जाने की बात कही। पूर्व में विभागीय अधिकारियों से बैठक करने के बाद भी समस्या दूर न होने का हवाला दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश बाजपेई के नेतृत्व में तमाम व्यापारी नेता तुर्कीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में जुटे। यहां सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया से अपना पक्ष रखा। सात सूत्रीय समस्याओं का जिक्र किया। बताया कि बार-बार जीएसटी कार्यालय की ओर से नोटिस भेजकर व्यापारियों को विसंगतियों को लेकर परेशान किया जा रहा है। व्यापारियों ने नोटिसों की सुनवाई में विभागीय भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि 18 जनवरी को ककोर मुख्यालय में जीएसटी अधिकारियों से बैठक कर अनावश्यक तौर पर जारी हो रहे नोटिस की समस्या उठाई गई थी। आश्वासन के बाद भी नोटिस आने का क्रम जारी है। सांसद ने व्यापारियों की समस्या सुनते हुए जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्वतंत्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अमर विश्नोई, रामकुमार विश्नोई, अजय अग्निहोत्री, हीरा वर्मा, मंजुल पांडेय, मयंक शुक्ला, भानु राजपूत, कपिल तिवारी, विजय शर्मा अमित पोरवाल, माधव तिवारी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed