फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Traders sit on fast unto death pending payment from electricity department

Auraiya News: बिजली विभाग से भुगतान लंबित होने पर व्यापारी आमरण अनशन पर बैठे

Tue, 13 Feb 2024 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Traders sit on fast unto death pending payment from electricity department
दिबियापुर। विद्युत वितरण खंड के एक मुश्त समाधान योजना के नोटिस छापने वाले व्यापारी का भुगतान लंबे समय से अटका है। अब भुगतान न होने पर पीड़ित व्यापारी ने सोमवार से अधिशाषी अभियंता कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दिबियापुर के फफूंद रोड पर प्रिंटिंग प्रेस का काम करने वाले सुधीर दुबे ने नौ फरवरी को विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता को शिकायती पत्र दिया था। इसमें उन्होंने बताया था कि उनकी फर्म ने विद्युत वितरण खंड दिबियापुर के एकमुश्त समाधान योजना के नोटिस छापे थे। 62,927 रुपए का बिल भी चार दिसंबर 2023 को विभाग को दे दिया था। आरोप लगाया कि अभी तक उनका भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

व्यापारी ने 12 फरवरी से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी थी। व्यापारी सुधीर दुबे के भुगतान न होने के कारण सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है। इधर, लगातार कई बार फोन करने के बावजूद दिबियापुर की अधिशासी अभियंता के फोन न उठाए जाने के कारण उनके पक्ष के बारे में जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन बाकि...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed