फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tractor uncontrollable youth thrashed to death

बेकाबू ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, मौत

Fri, 23 Dec 2016 11:49 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Fri, 23 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tractor uncontrollable youth thrashed to death
ट्रैक्टर के अगले पहिये में फंसीं तीन साइकिलें। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत के सामने मिट्टी लदा ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। ट्रैक्टर साइकिल सवार युवक को रौंदते हुए आटा चक्की में घुस गया। यहां खड़े लोग भाग गए। इससे बड़ा हादसा बच गया। गंभीर घायल युवक को सीएचसी से सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ग्राम आमपुर फफूंद निवासी दिनेश उर्फ गुल्ली (40)पुत्र श्यामबिहारी भैंस का दूध दिबियापुर के कुछ घरों में बिक्री करता था। इसके बाद दिबियापुर में सराफा दुकान पर काम करता था। शुक्रवार सुबह तकरीबन दस बजे वह थाने के पास एक घर में दूध देने साइकिल से जा रहा था। नगर पंचायत के सामने  मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दिनेश को रौंद दिया। ट्रैक्टर दिनेश की साइकिल को लपेटे सामने की आटा चक्की में घुस गया।
विज्ञापन


यहां दुकानदार की मां रामबिटोली पत्नी सुक्खीलाल व गेहूं पिसाने आए आदित्य शर्मा पुत्र चंद्रप्रताप शर्मा निवासी विकासकुंज कालोनी खड़े थे। दोनों लोग भागने लगे। इससे यह बच गए। आटा चक्की में ट्रैक्टर घुसने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल दिनेश को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया। यहां पर युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर में फंसीं तीन साइकिलोें से भ्रम
 युवक को रौंदने के बाद आटा चक्की में घुसे ट्रैक्टर के अगले पहिये में तीन साइकिलें फंसी थीं। इससे  लोगों को तीन साइकिल सवारों के चपेट में आने का भ्रम बना रहा। अन्य घायलों के न मिलने पर भ्रम खत्म हुआ। बाद में पता चला कि दो साइकिलें दुकान के बाहर खड़े ग्राहकों की थीं।  


...और जा सकती थीं जानें
 स्थानीय लोगों के अनुसार आटा चक्की के बाहर रोज सर्दी में धूप सेंकने वालों की भीड़ रहती थी। आज किन्हीं कारणों से यहां लोग नहीं थे। साइकिलें ट्रैक्टर के अगले पहिये में न फंसतीं तो दुकान क्षतिग्रस्त हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed