{"_id":"628d22eecc4b371aa03f29ae","slug":"tractor-tire-torn-in-filling-air-teenager-died-auraiya-news-knp698668097","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा भरने में फटा ट्रैक्टर का टायर, किशोर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा भरने में फटा ट्रैक्टर का टायर, किशोर की गई जान
विज्ञापन
भूरे की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। हवा भरते समय अचानक टायर फटने से पहिये में लगा लोहे का रिंग बाहर निकलकर किशोर और ट्रैक्टर चालक को लगा। किशोर की सैंफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।
सोमवार की देर शाम हरचंदपुर में सूरज शर्मा की पंचर एवं हवा की दुकान पर दखनाई निवासी अभिषेक पुत्र देव सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर हवा डलवाने आया। सूरज शर्मा का पुत्र भूरे (16) पहियों में हवा डालने लगा। पास में ही ट्रैक्टर चालक अभिषेक भी खड़ा था। पहियों में हवा भरते समय अचानक ट्रैक्टर का टायर फट गया। इससे पहिए में लगा लोहे का रिंग उछलकर भूरे और अभिषेक को लगा।
जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सैफई में भर्ती कराया गया। सैफई में उपचार के दौरान भूरे ने दम तोड़ दिया। जबकि ट्रैक्टर चालक की हालत नाजुक है। भूरे की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। भूरे दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था और 11वीं में पढ़ रहा था। भूरे कभी-कभी अपने पिता का हाथ बंटाने के लिए दुकान पर आकर बैठ जाता था। हरचंदपुर चौकी इंचार्ज दरोगा कालीचरन ने बताया कि मृतक भूरे के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। इसलिए पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मौके पर खड़ा ट्रैक्टर एवं मौजूद स्थानीय लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन