फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tractor and Bolero collide head-on, six injured

Auraiya News: ट्रैक्टर और बोलेरो की सामने से भिड़ंत, छह घायल

Tue, 16 Dec 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tractor and Bolero collide head-on, six injured
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के किशनी मार्ग पर गांव बदनपुर भटौली के पास सोमवार रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर और बोलेरो की सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक को ट्रैक्टर लेकर भागते समय लोगों ने दौड़ा कर भगत सिंह चौराहे पर पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया और घायलों को सीएचसी ले गई।
विज्ञापन


हादसे में घायल की पहचान अंकित, ऋषि, पीयूष, रजित, हर्षित निवासी भौराजपुर तथा बोलेरो चालक माधव निवासी पुरवा बड़े के रूप में हुई है। हादसे में अंकित और माधव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed