फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   toll plaza,AURIYA NEWS

815 वाहनों ने चुकाया दो गुना टोल

Tue, 16 Feb 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
toll plaza,AURIYA NEWS
टोल प्लाजा में पुलिस बल तैनात रहा। - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। फास्टैग की सख्ती मंगलवार को अनंतराम टोल प्लाजा पर देखने को मिली। बिना फास्टैग वाले वाहनों के स्वामियों ने फास्टैग लगवाए तो वहीं टोल पार कर रहे बिना फास्टैग वाले वाहन स्वामियों को दो गुना टैक्स अदा करना पड़ा। इस तरह 815 वाहन स्वामियों ने दोगुना टोल अदा किया।
विज्ञापन

जिले में स्थित अनंतराम टोल प्लाजा पर सोमवार की रात से सभी 18 लाइनों को फास्टैग से युक्त कर दिया गया है। जिसके चलते फास्टैग लगीं गाड़ियां धड़ल्ले से टोल पार करतीं निकलीं। जबकि, बिना फास्टैग वाले वाहनों की लंबी कतार टोल प्लाज पर देखने को मिली। जिन्हें दो गुना टोल अदा करना पड़ा। यही नहीं बिना फास्टैग लगी गाड़ियों के स्वामियों ने गाड़ियों में फास्टैग लगवाया।
विज्ञापन

टोल कर्मियों की मानें तो सोमवार की रात 12 बजे से मंगलवार को तीन बजे तक कुल 8700 के करीब वाहनों ने टोल प्लाजा पार किया। टोल प्लाजा के डीजीएम सत्यवीर यादव ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार काम किया जाएगा। सभी लाइनों को फास्टैग युक्त कर दिया गया है। बिना फास्टैग वालों के लिए कैंप लगाकर विभिन्न बैंकों द्वारा फास्टैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed