{"_id":"683aec92267f54ce750d8a8e","slug":"tobacco-consumption-is-fatal-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1132849-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तंबाकू का सेवन है जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तंबाकू का सेवन है जानलेवा
Sat, 31 May 2025 05:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 31 May 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद मेडिकल कॉलेज का स्टाफ व छात्र-छात्राएं।
- फोटो : कार्यक्रम में मौजूद मेडिकल कॉलेज का स्टाफ व छात्र-छात्राएं।
औरैया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय औरैया में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। बताया गया कि तंबाकू जानलेवा है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि तंबाकू न केवल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि यह हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी और मुंह के रोगों को भी जन्म देता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे इस बुरी आदत से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराएं।
कार्यक्रम में मेडिकल छात्रों द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। लोगों को जागरूक करने के प्रति कई अच्छे अच्छे पोस्टर बनाए और अपनी कलाकृति प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक शैक्षणिक प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें पोस्टरों, चार्ट और मॉडल्स के माध्यम से तंबाकू से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
लोगों को निशुल्क परामर्श और तंबाकू छोड़ने में मदद करने वाले संसाधनों के बारे में भी जानकारी दी गई। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव दवे ने सभी को किसी भी प्रकार के तंबाकू सेवन से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों, छात्रों, फैकल्टी और अन्य स्टाफ ने तंबाकू से दूर रहने का संकल्प लिया।