फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   To spark a fire , three home burns

चिंगारी से लगी आग, तीन घर जले

Fri, 22 May 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 22 May 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
To spark a fire , three home burns

थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में गुरुवार दोपहर तीन बजे अचानक उठी आग की चिंगारी से तीन मकान जलकर राख हो गए। आग से घरों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन



 
हसनपुर निवासी बाबू राम दोहरे के मकान में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से उठी चिंगारी ने छप्पर में आग पकड़ ली। आग से छप्पर जल उठा। इधर तेज हवा की लपटों से आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन



परिवार की महिलाओं की चीखपुकार सुन ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और आग पर पानी डाल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा से आग और विकराल हो गई। आग की चपेट में आने से बाबू राम दोहरे और उनके पुत्रों छोटे सिंह व शिव बली के घरों का सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाबू राम दोहरे के अनुसार आग से घर में रखे 30 हजार रुपये नगद, तीन साइकिल गेहूं, कपड़ा, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।



इधर आग की एक अन्य घटना में लपटों ने पड़ोसी ग्राम रठा में अशोक कुमार, अवधेश कुमार, नरेंद्र कुमार व तोताराम के मकान के बाहर रखे आशियाने में आग लगने से गेहूं, भूसा, आदि सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed