{"_id":"5d075e4d3a68cc0bc968e43d71f32aa6","slug":"to-clean-up-the-resolution-of-ymunaghat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनाघाट को स्वच्छ बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनाघाट को स्वच्छ बनाने का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना घाट पर सामाजिक संस्था एक विचित्र पहल के तत्वावधान में यमुना सफाई अभियान में शहर के सैकड़ों जागरूक लोग शामिल हुए। उन्होंने यमुना घाट को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
एक विचित्र पहल के संयोजक आनंद नाथ गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को यमुना घाट सफाई अभियान का 18वां चरण प्रारंभ हुआ। अभियान से जुड़े सैकड़ों लोगों ने घाट स्थल पर फैली गंदगी को सफाई यंत्रों द्वारा साफ किया।
विज्ञापन
अभियान के दौरान आनंदनाथ गुप्ता, संजीव गुप्ता, दीपक अग्रवाल, नीरज पोरवाल, कपिल गुप्ता, मोहन शर्मा, अनुराग गुप्ता, कुलदीप यादव, मनोज चौरसिया, बाबी गुप्ता, संदीप कुशवाहा, विजय सिंह भारतीय, सोनू पोरवाल, राजू कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाबरपुर के समाजसेवी बौबी गुप्ता ने बताया कि एक विचित्र पहल की शाखा का शुभारंभ कस्बा बाबरपुर व अजीतमल के समाजसेवियों के सहयोग से अगले सप्ताह से किया जाएगा। इसके अंतर्गत क्षेत्र के प्रमुख सिकरोड़ी घाट की सफाई की जाएगी और साफ सफाई रखने हेतु गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
बताते चले कि एक विचित्र पहल के अंतर्गत औरैया से पांच किली मीटर दूर यमुना घाट सफाई अभियान आठ फरवरी से प्रत्येक रविवार को प्रात: 7 से 9 बजे तक उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, जायंटस ग्रुप, क्रोनिक एकेडमी कम्प्यूटर सेंटर व राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान एवं अन्य जागरुक लोगों के सहयोग से लगातार चलाया जा रहा है।