फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Time table was set, but there was shortage of buses throughout the day

Auraiya News: टाइम टेबल लगा, लेकिन पूरे दिन रहता बसों का टोटा

Wed, 20 Mar 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Time table was set, but there was shortage of buses throughout the day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। दो माह पूर्व शुरू हुए दिबियापुर बस स्टेशन पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहता है। यहां आने वाली 14 बसों का टाइम टेबल तो लगा है, लेकिन बसें नहीं पहुंच रही हैं। लोगों का कहना है कि बसें न पहुंचने के कारण यात्री भी नहीं पहुंचते।

गत 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ककोर मुख्यालय पर आयोजित हुए कार्यक्रम में दिबियापुर बस स्टेशन का लोकार्पण किया था। इसके बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने हैंडओवर न होने का हवाला देकर बस स्टेशन शुरू नहीं कराया। काफी जद्दोजहद के बाद 11 जनवरी की रात में बस स्टेशन के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी हुई और बस स्टेशन का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

बस स्टेशन हैंडओवर प्रक्रिया पूरी हुए दो माह से अधिक समय गुजर चुका है। इस बीच अधिकारियों ने दिबियापुर से गुजरने वाली सभी बसों को बस स्टेशन होकर जाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद बस स्टेशन पर केवल पांच बसें ही पहुंच रहीं हैं। इसमें औरैया से दिबियापुर होते हुए सुबह साढ़े आठ बजे मुरादाबाद जाने वाली, सुबह छह बजे शाहजहांपुर जाने वाली बस शामिल हैं जबकि रात्रि विश्राम करके सुबह आगरा जाने वाली तीन बसें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि बरौंनाकला जाने वाली एवं उरई से कन्नौज जाने वाली बसों के साथ अन्य कई बसें दिबियापुर बस स्टेशन पर नहीं आतीं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिले के विभिन्न कस्बों औरैया, अजीतमल, बिधूना के लिए शटल सेवा शुरू हों। इसके साथ ही दिल्ली, मथुरा, लखनऊ आदि के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू की जाए।





इंसेट---

कर्मियों और सुविधाओं का टोटा

बस स्टेशन दिबियापुर शुरू हुए दो माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अधिकारियों की बेरुखी के चलते अभी तक यहां पर केवल दो कर्मियों अजय और शमशाद की तैनाती हुई है। यह केवल बसों की इंट्री करते हैं। सफाई कर्मी की तैनाती न होने के कारण बस स्टेशन पर नियमित सफाई नहीं होती। बस स्टेशन हैंडओवर होने के साथ यहां फर्नीचर भी पहुंच गया है, लेकिन अभी तक यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियों समेत अन्य सुविधायुक्त फर्नीचर फिट नहीं हो पाया है।




इंसेट----

होली पर मथुरा वृंदावन बस सेवा शुरू करने की मांग

होली पर्व पर दिबियापुर समेत आसपास के क्षेत्र से काफी संख्या में आस्थावान मथुरा वृंदावन जाते हैं। इसके बावजूद न तो फफूंद रेलवे स्टेशन से मथुरा के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा है और न ही बस स्टेशन दिबियापुर से कोई बस सेवा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि होली पर्व तक दिबियापुर बस स्टेशन से मथुरा वृंदावन बस सेवा शुरू की जाए। इसके साथ ही अयोध्या के लिए भी सप्ताह में एक दिन बस सेवा शुरू कराने की मांग की है।
वर्जन
इस संबंध में एआरएम औरैया से वार्ता कर जल्द से जल्द लोगों की मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। -सीआर पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed