{"_id":"6a4d4671103487715d0ac8c2","slug":"throwing-weight-around-with-the-police-backfires-action-taken-against-four-auraiya-news-c-211-1-aur1006-147805-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुलिस से रौब दिखाना पड़ा भारी, चार पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुलिस से रौब दिखाना पड़ा भारी, चार पर कार्रवाई
Wed, 08 Jul 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
अटसू। जमीन के विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी-112 (पीआरवी) पुलिस टीम के साथ कुछ लोगों ने रौब दिखाते हुए अभद्रता करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
मंगलवार दोपहर नंदलाल के पुरवा निवासी ज्ञान सिंह ने जमीन पर कब्जे के विवाद की सूचना यूपी-112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पीआरवी कर्मियों ने वायरलेस सेट के माध्यम से कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कार्रवाई करते हुए ज्ञान सिंह, अभिलाख, संजीव तथा योगेंद्र को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया विवाद की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।