फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three year old girl dies by drowning in pond under suspicious circumstances

Auraiya News: तीन वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबकर मौत

Sat, 23 Mar 2024 01:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:43 PM IST
विज्ञापन
Three year old girl dies by drowning in pond under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ककोर/ दिबियापुर। गांव गौरी गंगाप्रसाद में तीन वर्षीय मासूम बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूब गई। तलाशते हुए परिजन पहुंचे और तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया।
बालिका लगभग चार घंटे पहले घर से अचानक गायब हो गई थी। माना जा रहा है कि पास में मरे गोवंश को नोंचकर खा रहे कुत्तों के दौड़ाने से बालिका तालाब में कूदी और डूब गई।
विज्ञापन


गांव गौरी गंगा प्रसाद निवासी कार चालक एवं किसान जॉनसन के छोटे भाई मिथुन की बारात गुरुवार को हरचंदपुर गई थी। सभी पुरुष बारात में गए थे, घर में केवल महिलाएं और रिश्तेदार ही थे। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे नववधू को विदा कराके बारात गांव लौट आई। इस बीच परिजनों ने बताया कि सुबह लगभग नौ बजे से जॉनसन की सबसे छोटी बेटी आसमा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने गायब आसमा को गांव में खोजने के प्रयास शुरू किए। दोपहर तकरीबन एक बजे घर से लगभग 30 मीटर दूर स्थित तालाब के किनारे आसमा की चप्पलें पड़ीं मिलीं। तालाब के अंदर कीचड़ में आसमा फंसी थी। लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शादी वाले घर में मासूम की मौत से कोहराम मच गया। मृतका दो भाइयों आबी एवं जोयम की इकलौती बहन थी। वह सबसे छोटी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, ककोर चौकी प्रभारी शशिधर त्रिपाठी समेत काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची।
यहां से शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि तालाब में दलदल है जबकि पास में मरे हुए जानवर को कुत्ते नोंचकर खा रहे हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो सके।




इंसेट
लोगों ने जताई कुत्तों के दौड़ा लेने की आशंका

ककोर। मासूम की तालाब में डूबकर मौत होने को लेकर कई तरह की चर्चा रही। लोगों का कहना है कि तालाब के पास में ही एक गोवंश का शव पड़ा है। इसको कुत्ते नोंचकर खा रहे हैं। लोगों का मानना है कि मृतका सुबह खेलते हुए तालाब किनारे पहुंची होगी। इस दौरान मृतक गोवंश खा रहे कुत्तों ने बालिका को दौड़ा लिया। हो सकता है कि कुत्तों के दौड़ा लेने पर बालिका चप्पलें छोड़कर तालाब में कूद गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed